Homeबड़ी खबरेताजा खबरकार्तिक पूर्णिमा पर विंढमगंज के जोरमा पहाड़ी शिव मंदिर में हुआ अखंड...

कार्तिक पूर्णिमा पर विंढमगंज के जोरमा पहाड़ी शिव मंदिर में हुआ अखंड भजन-कीर्तन ।

कार्तिक पूर्णिमा पर विंढमगंज के जोरमा पहाड़ी शिव मंदिर में हुआ अखंड भजन-कीर्तन ।

श्रद्धा, भक्ति और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम।

सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित जोरमा पहाड़ी शिव मंदिर में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक दिवसीय अखंड भजन-कीर्तन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।लगभग पाँच सौ फीट ऊँची पहाड़ी पर बसे इस प्राचीन शिव मंदिर को श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना जाता है। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। ऊँची पहाड़ी और चारों ओर फैले जंगलों के बीच स्थित यह मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य और भक्ति दोनों का अनोखा संगम है।श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन में लीन दिखाई दिए, वहीं कई भक्त पहाड़ी की सुंदरता का आनंद लेते भी नजर आए।मंदिर परिसर में सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।ग्रामीणों का कहना है कि जोरमा बाबा की पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है, इसी आस्था के कारण आसपास के गांवों के साथ-साथ झारखंड और छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धालु यहाँ पहुंचते हैं।वहीं पहाड़ी के नीचे लगे मेले में बच्चों की खास रौनक देखने को मिली — मिठाइयों, खिलौनों और खोमचे वालों की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही।पूरे कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक शेष नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में विंढमगंज पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद रही।विण्ढमगंज,

सोनभद्र से — जितेन्द्र प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट,

भारत दृष्टि लाइव न्यूज़।

RELATED ARTICLES

Most Popular