
कनहर नदी से अवैध बालू लादते ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा, चालक फरार
विंढमगंज (सोनभद्र):
दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को विंढमगंज थाना पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्राम कुदरी स्थित कनहर नदी से एक महिंद्रा ट्रैक्टर (संख्या UP64Q 4678) अवैध रूप से बालू लादकर बाहर ले जाने की तैयारी में है।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी को मोबाइल के माध्यम से अवगत कराया गया, जिनके दिशा-निर्देश पर पुलिस टीम बताई गई जगह पर पहुंची और नदी से बाहर आने वाले मार्ग पर छिपकर निगरानी करने लगी।
कुछ ही देर बाद उक्त ट्रैक्टर अवैध बालू से लदा हुआ कनहर नदी की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर फरार हो गया।
पुलिस टीम ने हिकमत अमली से दूसरे चालक को बुलवाकर ट्रैक्टर को थाना विंढमगंज लाकर खड़ा किया। वाहन को धारा 207 एम.वी. एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि खनन विभाग को भी अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है ताकि आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



