Homeबड़ी खबरेताजा खबरछठ घाटों का निरीक्षण: थाना प्रभारी नगर ऊंटारी ने की तैयारियों की...

छठ घाटों का निरीक्षण: थाना प्रभारी नगर ऊंटारी ने की तैयारियों की समीक्षा

बंशीधर नगर/ आज थाना प्रभारी नगर ऊंटारी ने पुलिस निरीक्षक एवं नगर ऊंटारी अंचल के अधिकारियों के साथ नगर ऊंटारी थाना अंतर्गत अवस्थित श्री बंशीधर नगर, राजा पहाड़ी, अहीरपुरवा एवं गोसाईं बाग छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा घेराबंदी एवं अन्य मूलभूत तैयारियों का जायजा लिया।
थाना प्रभारी ने उपस्थित घाट कमिटी के सदस्यों को निर्देश दिया कि अधिक पानी वाले स्थानों पर ट्यूब की व्यवस्था की जाए और सुरक्षा के मद्देनजर चारों ओर रस्सी लगाकर घेराव किया जाए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी तथा हर आवश्यक सहयोग गढ़वा पुलिस प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

JharkhandPolice #IGPalamu #DIGPalamu #DCGarhwa #GarhwaPolice #Chhath2025

RELATED ARTICLES

Most Popular