
हरनाकछार में छठ महापर्व की तैयारी जोरों पर — श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बैठक सम्पन्न
विण्ढमगंज (सोनभद्र):
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित मलिया नदी तट पर बने श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आगामी छठ महापर्व 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं बजरंग क्लब सोसायटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता सरजू चंद्रवंशी ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से छठ महापर्व आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारी मनोनीत किए गए —
छठ महापर्व आयोजन समिति, हरनाकछार (2025)
अध्यक्ष: सरजू चंद्रवंशी
उपाध्यक्ष: अनिल कुमार भारती, किशोर यादव
कोषाध्यक्ष: विनोद गुप्ता
उपकोषाध्यक्ष: राजकुमार यादव, नंदलाल भारती
संरक्षक: निरंजन सोनी, राकेश कुमार यादव, जदुनाथ यादव
व्यवस्थापक: बबलू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, भोला यादव, उपेंद्र गुप्ता, उमेश यादव, हरदेव गुप्ता, दीपक गुप्ता, रामकिशुन रिखाशन
सचिव: उपेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, उमेश यादव
मंत्र संचालन: रंजन गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, संजय यादव
सूचना मंत्री: गोपाल चंद्रवंशी, राजू भारती
मीडिया प्रभारी: जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, संतोष यादव, विनोद देवा
सक्रिय सदस्य: हीरामणि यादव, अवधेश चंद्रवंशी, संजय यादव, मुंशी चंद्रवंशी, मिता राम, अनुराग यादव, विवेक यादव, मुन्ना यादव, देव कुमार (बीडीसी), स्वयं कुमार, प्रीतम कुमार, राकेश गुप्ता, त्रिपुरेश यादव एवं अन्य ग्रामीण सहयोगी
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि छठ घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
सभी सदस्य तन-मन-धन से जुड़कर इस धार्मिक पर्व को भव्यता से मनाने के लिए तत्पर हैं।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने यह संकल्प लिया कि इस वर्ष का छठ महापर्व पूर्णतः भव्य, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में मनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र की धार्मिक आस्था और एकता का संदेश दूर-दूर तक पहुँचे।
संवाददाता: जितेंद्र प्रसाद (भारत दृष्टि लाइव न्यूज़)
स्थान: हरनाकछार, विण्ढमगंज, सोनभद्र



