Homeबड़ी खबरेताजा खबरमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में बड़ी राहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में बड़ी राहत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली स्थित प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) अपीलीय ट्रिब्यूनल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उनकी लग्जरी BMW कार को तुरंत छोड़ने का आदेश दिया है। यह कार ईडी ने जनवरी 2024 में दिल्ली स्थित सोरेन के आवास पर हुई तलाशी के दौरान जब्त की थी। तलाशी में ईडी ने कार के साथ कुछ दस्तावेज और सामग्री भी कब्जे में ली थी। सोरेन ने जब्त संपत्तियों को वापस पाने के लिए ट्रिब्यूनल में अपील की थी। ट्रिब्यूनल के सदस्य वी.के. माहेश्वरी ने अपने आदेश में कहा कि यदि भविष्य में कोई नया सबूत सामने आता है, तो ईडी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा। उल्लेखनीय है कि जब्त की गई अन्य वस्तुएं, जिनमें डिजिटल उपकरण शामिल थे, पहले ही 22 मई 2025 को लौटा दी गई थीं।

Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #HemantSoren

RELATED ARTICLES

Most Popular