Homeबड़ी खबरेताजा खबरनवरात्रि के छठवें दिन बेलपत्र निवेदन कार्यक्रम संपन्न

नवरात्रि के छठवें दिन बेलपत्र निवेदन कार्यक्रम संपन्न


नवरात्रि के छठवें दिन बेलपत्र निवेदन कार्यक्रम संपन्न

हरनाकक्षार (मालिया नदी तट) – नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम हरनाकक्षार स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से परंपरागत बेलपत्र निवेदन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालु भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुए और गांव के सोबरन यादव के घर के पास एकत्र होकर बेलपत्र अर्पण करने की परंपरा निभाई। इस दौरान वेद-विद्वानों एवं ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं ने माता रानी से आशीर्वाद की कामना करते हुए बेलपत्र एवं नेवता पत्र दुर्गा पंडाल में समर्पित किए। आयोजन समिति ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और नवरात्रि के छठवें दिन इसे विशेष रूप से निभाया जाता है।

गांव में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला, जहां महिला, पुरुष और बच्चे सभी श्रद्धा भाव से माता रानी के चरणों में उपस्थित हुए।


RELATED ARTICLES

Most Popular