
भारतीय इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं व विज्ञान प्रदर्शनी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पर भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में 2025 के मेधावी छात्र-छात्राओं और विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय संचालक राजेश कुमार तिवारी ने की और प्रधानाचार्य ने मेधावी बच्चों को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।

परीक्षा परिणाम में अव्वल छात्र-छात्राएं :
- इंटरमीडिएट :
दीपा कुमारी पुत्री राकेश पासवान – 68.20%
सविता कुमारी पुत्री संतोष कुमार यादव – 67.40%
गुंजा कुमारी पुत्री अशोक कुमार – 66.80% - हाई स्कूल :
खुशबू कुमारी पुत्री संजय कुमार – 88.33%
युवराज कुमार पुत्र संजय कुमार – 87.16%
कमलेश कुमार पुत्र राम किशोर – 85%
विज्ञान प्रदर्शनी 2025 के आकर्षण :
- राजीव कुमार गुप्ता व शौर्य – प्रदूषण से विद्युत ऊर्जा बनाने वाला यंत्र
- अंश कुमार व प्रतीक कुमार – कार्बन प्रदूषण शोध यंत्र
- शिव मिलन – कृषि लाभदायक यंत्र
- शिवांगी रानी – मानव नेत्र का मॉडल
इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश कुमार, अध्यापकगण नंदकिशोर सिंह, अजीत चौरसिया, राजेश द्विवेदी, अनिल विश्वकर्मा, अखिलेश द्विवेदी, विजय नारायण यादव, रत्नेश कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षकों, पत्रकारों, छात्रों व अभिभावकों की मौजूदगी रही।



