Homeबड़ी खबरेताजा खबरछाताकुण्ड स्कूल में घोटाला: प्रधानाध्यापक ने किया फर्जी हस्ताक्षर और मध्याह्न भोजन...

छाताकुण्ड स्कूल में घोटाला: प्रधानाध्यापक ने किया फर्जी हस्ताक्षर और मध्याह्न भोजन में मनमानी!

गढ़वा जिले में केतार प्रखण्ड के छाताकुण्ड उच्च विद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं और मनमानी के आरोप सामने आए हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ राम ने प्रधानाध्यापक सह सचिव राजीव कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है।


उन्होंने कई आरोप लगाते हुए लिखा है कि राजीव कुमार द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर ईको क्लब से 15,000 रुपये निकाले गए। जिसमें मेरी कोई जानकारी नहीं है, मध्यान भोजन के लिए खाना बनाने वाले स्कुल डेग बर्तन को पूर्व अध्यक्ष को दे दिए गए जो अभी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं प्रभार ग्रहण के समय लगभग चार क्विंटल चावल कम पाए गए, जो अभी तक कहने के बावजुद नहीं लाए गए। बच्चों को देखकर पढ़ने वाले LCD डिस्प्ले बोर्ड गोपनीय रूप से कहीं और रखा गया है,

समिति की बैठकों के निर्णयों को ताक पर रखकर लगातार मनमानी कर असंवैधानिक कार्य की जा रही है ,मध्याह्न भोजन MDM में 60% हिस्सेदारी अपने लिए मांग करते हैं और इनकार करने पर भोजन बंद करने की धमकी देते हैं,प्रधानाध्यापक की हवाला देकर अपने विषय की पढ़ाई न कराना और अक्सर विद्यालय से बाहर रहना, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जैसे आरोप लगाए हैं

प्रधानाध्यापक की प्रभार में कार्यरत शिक्षिका सविता कुमारी ने कहा कि उन्हें इन मामलों की कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना था कि इस संबंध में केवल राजीव कुमार ही जानकारी दे सकते हैं,जो उस समय विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। वहीं स्थानीय शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रधानाध्यापक की दबंगई से विद्यालय का माहौल बिगड़ चुका है। जहां अधिकांश शिक्षक भी उनसे असंतुष्ट दिखें,अध्यक्ष प्रभुनाथ राम ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से सघन जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है

RELATED ARTICLES

Most Popular