Homeबड़ी खबरेताजा खबरकोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 सितम्बर को मेगा स्वास्थ्य कैंप

कोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 सितम्बर को मेगा स्वास्थ्य कैंप

कोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 सितम्बर को मेगा स्वास्थ्य कैंप

कोन/चोपन।
दिनांक 27 सितम्बर 2025 (शनिवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन में मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर जिले के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी, जो मरीजों का परीक्षण एवं उपचार करेंगे।

अधीक्षक, सीएचसी कोन/चोपन द्वारा बताया गया कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से कम से कम 5 मरीजों को लेकर अनिवार्य रूप से कैंप में पहुंचे, ताकि उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार दिलाया जा सके।

यह कैंप प्रातः 10 बजे से शुरू होगा और मरीजों को नि:शुल्क परामर्श व उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपील की गई है कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाएं।


RELATED ARTICLES

Most Popular