Homeबड़ी खबरेताजा खबरनवरात्रि में केतार पुलिस मुस्तैद, सड़क किनारे मवेशी बांधने पर रोक

नवरात्रि में केतार पुलिस मुस्तैद, सड़क किनारे मवेशी बांधने पर रोक

केतार (गढ़वा)। नवरात्रि पर्व को देखते हुए केतार पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी देर रात सड़क पर निकले और स्वयं स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अब कोई भी सड़क किनारे मवेशी नहीं बांधेगा और न ही झोपड़ी लगाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि अक्सर सड़क किनारे मवेशी या अस्थायी झोपड़ी होने से रात में सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ती है।

उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है, इसलिए नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे खुद भी सावधानी बरतें और दूसरों को भी समझाएँ, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और त्योहार के दिनों में क्षेत्र का माहौल शांतिपूर्ण और सुरक्षित बना रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular