केतार। वरिष्ठ एवं युवा समाजसेवी तथा वर्तमान विधायक के छोटे भाई दीपक प्रताप देव ने शारदीय नवरात्रि उत्सव के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर भाईचारे, सामाजिक एकता और सेवा भाव का संदेश दिया।

परती पंचायत में विशेष आगमन
नवरात्रि के शुभ अवसर पर दीपक प्रताप देव अमावडीह (परती पंचायत) पहुँचे। अस्वस्थ होने के बावजूद उन्होंने माता रानी की कृपा से क्षेत्रवासियों से भेंट की और शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा—दीपक देव ने यह भी बताया कि हाल ही में उनका सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होना हुआ था, लेकिन लोगों की दुआ और माता रानी के आशीर्वाद से वे शीघ्र स्वस्थ हो पाए। स्वस्थ होने का कारण आप सभी का आशीर्वाद और दुआ है। मैंने वैसे मां की सेवा की है जिनके पास बेटा नहीं है, जिनकी कोई देखने वाला नहीं है। मैंने अमिरों पुजीपतियों की भले ही सेवा नहीं की, परंतु गरीबों की सेवा हमेशा की है। आप जब भी मुझे याद करेंगे, यह बेटा आपके सामने खड़ा मिलेगा और हर सुख-दुख में साथ रहेगा।”
पंचायतवासियों ने उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हुए उनका स्वागत किया।
युवाओं से संवाद
युवाओं से रूबरू होते हुए श्री देव ने कहा—
“युवाओं की ऊर्जा और आस्था ही समाज की असली ताकत है। दुर्गा पूजा महोत्सव अनुशासन, सहयोग और सेवा की प्रेरणा देता है।”
समाज सेवा ही सच्ची पूजा
विभिन्न समितियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा—
“समाज सेवा ही सच्ची पूजा है। जब तक हमारे आसपास कोई दुखी या जरूरतमंद है, हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। मां का आशीर्वाद लेकर मैं समाज की भलाई और विकास के लिए और अधिक समर्पित रहूंगा।”
श्रद्धालुओं में उत्साह
दीपक देव के आगमन से पंडालों में श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो गया। लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाए और उन्हें समाज सेवा का प्रेरणास्रोत बताया। दुर्गा पूजा के इस अवसर पर उनका यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और सकारात्मक वातावरण का प्रतीक बन गया।



