Homeबड़ी खबरेताजा खबरऔरादंडी में आदिवासी समाज को जागरूक करने हेतु रामायण पाठ कार्यक्रम का...

औरादंडी में आदिवासी समाज को जागरूक करने हेतु रामायण पाठ कार्यक्रम का आयोजन


औरादंडी में आदिवासी समाज को जागरूक करने हेतु रामायण पाठ कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्र (दुद्धी)।
विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत औरादंडी गांव में नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिवासी समाज को सनातन परंपरा और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व बृजेश कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से वेद, पुराण और रामायण कथा का प्रसारण किया गया, ताकि आदिवासी ग्रामीण जन आसानी से देख और समझ सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज को अपने हिंदू सनातन धर्म की परंपराओं और जीवन शैली से अवगत कराना तथा समाज में एकता और जागरूकता का संचार करना रहा।

श्री बृजेश कुमार सिंह ने भूमि पूजन और फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद रामायण पाठ का वाचन और प्रदर्शन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की आदिवासी जनता ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ग्रामीणों ने इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को सही दिशा और उत्साह प्रदान करते हैं। आयोजन में स्थानीय आदिवासी संगठनों और ग्रामीणों ने मिलकर एकजुटता का परिचय दिया।

सोनभद्र से जितेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट।


RELATED ARTICLES

Most Popular