
विंढमगंज में पर्यावरण बैंक ने किया पौधारोपण, दिया वृक्षारोपण का संदेश

विंढमगंज (सोनभद्र)।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण बैंक की टीम ने विंढमगंज के कंपोजिट विद्यालय बुटबेढवा परिसर में आम का पौधा रोपित कर लोगों को वृक्षारोपण और संरक्षण का संदेश दिया। टीम ने कहा कि पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर पर्यावरण बैंक के संयोजक श्री क्रांति सिंह, राजाराम दुबे, राजेश रावत, राजकमल यादव, सुरेंद्र कुमार गौतम सहित विद्यालय परिवार से शिक्षक राजकमल यादव और मंजू देवी समेत अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण बैंक की टीम ने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ और उनका संरक्षण करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वायु और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण बैंक टीम ने नारा लगाते हुए लोगों को प्रेरित किया—
“सोन की धरती करें पुकार, वृक्ष लगाकर करो सिंगार।
ग्रीन सोन, क्लीन सोन।”



