रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार के प्रस्तावित उन्नयन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सालभर खेल प्रतियोगिताएं और खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास होता रहता है। ऐसे में स्टेडियमों की खामियां प्राथमिकता से दूर की जाएं और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉम्प्लेक्स के अपग्रेडेशन में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए और इसके लिए विशेषज्ञ एजेंसियों का सहयोग लिया जाए।



