Homeबड़ी खबरेताजा खबरचोपन ब्लॉक के पडरक्ष गांव के सतवारी टोला में नवयुवक दल बजरंग...

चोपन ब्लॉक के पडरक्ष गांव के सतवारी टोला में नवयुवक दल बजरंग क्लब सोसायटी द्वारा मां दुर्गा पूजा का आयोजन


चोपन ब्लॉक के पडरक्ष गांव के सतवारी टोला में नवयुवक दल बजरंग क्लब सोसायटी द्वारा मां दुर्गा पूजा का आयोजन

चोपन (सोनभद्र)।
विकासखंड चोपन ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरक्ष के सतवारी टोला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवयुवक दल बजरंग क्लब सोसायटी के तत्वावधान में दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू हो गया है। पूजा-अर्चना वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से की जा रही है।

मां दुर्गा की आराधना से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल व्याप्त है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा-पाठ में शामिल होकर सुख, समृद्धि और मंगल की कामना कर रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन और संध्या आरती का विशेष कार्यक्रम होगा।

ग्रामवासियों ने सामूहिक सहयोग से इस परंपरा को जीवंत बनाए रखा है, जिससे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को बल मिल रहा है।


RELATED ARTICLES

Most Popular