Homeबड़ी खबरेताजा खबरगढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलरी शॉप लूट की साजिश विफल, 8...

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलरी शॉप लूट की साजिश विफल, 8 अपराधी गिरफ्तार

गढ़वा। दिनांक 22 सितंबर 2025 को सुबह करीब 10:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बिहार-झारखंड के कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा गिरोह के सदस्य गढ़वा आकर किसी ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सादे वेश में विभिन्न स्वर्ण दुकानों के आसपास निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में दोपहर करीब 2:30 बजे डाल्टनगंज से टंडवा चौक की ओर दो बाइक एवं एक स्कूटी पर सवार आठ संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया गया तो वे गाड़ी घुमाकर भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए छापामारी टीम ने दौड़ाकर सभी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर उनके पास से 06 देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 02 चाकू, 08 मोबाइल फोन, 02 बाइक, 01 स्कूटी एवं 15,000 रुपये नगद बरामद किए गए।सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी है। इस संबंध में गढ़वा थाना कांड संख्या 429/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


RELATED ARTICLES

Most Popular