गढ़वा/ जिले के खरौंधी थाना अंतर्गत राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय, राजी में आज थाना प्रभारी, खरौंधी के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बाल-विवाह, सड़क सुरक्षा, नशा के दुष्प्रभाव, डायन-बिसाही तथा समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

अभियान का उद्देश्य छात्रों को समय रहते जागरूक कर उन्हें समाज में सकारात्मक योगदान हेतु प्रेरित करना था।



