केतार प्रखंड अंतर्गत पाचाडुमर पंचायत में दुर्गा पूजा महापर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ आज किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्रीमती चंद्रावती देवी, मुखिया श्यामसुन्दर बैठा तथा समाजसेवी पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर दुर्गा पूजा सह रामलीला समिति द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही क्षेत्रवासियों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं भी दी गईं।इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि सह समिति के संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद, समिति अध्यक्ष उदय प्रसाद, उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद, सचिव बुल्लू कुमार रजक, कोषाध्यक्ष नंदू प्रसाद सहित विकास प्रसाद, विमलेश पासवान, राहुल रंजन कुमार, कामेश्वर सिंह, राजू सिंह, बाबू लाल यादव, मुनिलाल प्रजापति, संतोष कमलापुरी, डायरेक्टर मनि भूषण प्रसाद, कामता प्रजापति एवं अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।




