Homeबड़ी खबरेताजा खबरदुलदुलवा पंचायत में हाथियों का आतंक, JLKM की पहल

दुलदुलवा पंचायत में हाथियों का आतंक, JLKM की पहल

दुलदुलवा पंचायत में हाथियों का आतंक, JLKM की पहल

गढ़वा (मेराल प्रखंड): दुलदुलवा पंचायत में जंगली हाथियों के हमले से किसानों की धान की फसल और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

सूचना पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रभारी जिला अध्यक्ष विकास कुमार टीम के साथ मौके पर पहुँचे और मुआवजा दिलाने की पहल की। उनके प्रयास पर वन विभाग के पदाधिकारी पहुँचे और सोलर फेंसिंग लगाने, ग्रामीणों को टॉर्च व प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र को एलिफेंट कॉरिडोर घोषित करने की दिशा में पहल का आश्वासन दिया।

इस दौरान जयराम महतो की विचारधारा से प्रभावित होकर कई ग्रामीणों ने JLKM की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष छोटू पासवान भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular