Homeबड़ी खबरेताजा खबरक्रांतिकारी मोर्चा का सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में लोग जुड़े

क्रांतिकारी मोर्चा का सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में लोग जुड़े

क्रांतिकारी मोर्चा का सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में लोग जुड़े

गढ़वा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को मेराल प्रखंड के दुलदुलुवा पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने की।

अभियान में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष छोटू पासवान भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष ही जेएलकेएम की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पार्टी के साथ मिलकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें।

RELATED ARTICLES

Most Popular