
पुरस्कार घोषित हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल ।
बीजपुर ,सोनभद्र/ आज दिनांक 26.12.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कार घोषित /वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक(आप0) व श्रीमान क्षेत्राधिकारी दुद्धी महोदय के निर्देशन में मैं प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र मय हमराह हे0का0 विंध्याचल कुशवाहा, का0 अरविन्द कुमार के मय प्राइवेट वाहन व चालक के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 83/24 धारा 103(1),3(5) बी.एन.एस में पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्त धनुकधारी उर्फ बबुआ पुत्र स्व0 हरिप्रसाद निवासी ग्राम पुर्नवास प्रथम थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र की गिरफ्तारी व सुरागरसी पतारसी में मामूर होकर चेतवा तिराहे पर मुखविर खास की सूचना पर अभियुक्त धनुकधारी उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 06.30 बजे सुबह हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा 15000 रुपये का नकद पुरस्कार राशि भी घोषित किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- धनुकधारी उर्फ बबुआ पुत्र स्व0 हरिप्रसाद निवासी ग्राम पुर्नवास प्रथम थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र 41 वर्ष गिरफ्तारी का स्थान व समय – चेतवा तिराहा दिनांक 26.12.24 को समय 06.30 बजे गिरफ्तारी करने वाली टीम -1-प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र2-हे0का0 विंध्याचल कुशवाहा3-का0 अरविन्द कुमार
सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट